Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ब्रॉडबैंड गति 50 गुना तेज बनाता है एक छोटा डिवाइज़

Print PDF
internet-speedन्यूज़ीलैंड के कुछ तकनीकविदों ने मिलकर एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो किसी भी ब्राडबैंड इंटरनेट की गति को 50 गुना तक बढा सकती है.

इस तकनीक को विकसित करने वाली कम्पनी का दावा है कि इस डिवाइज़ को स्थापित करने के लिए एक बार ही शूल्क चुकाना होता है और उसके बाद बिना किसी अतिरिक्त शूल्क को चुकाए आप अपने नियमित ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्शन पर ही पहले से 50 गुना अधिक तेज ब्राउज़िंग कर पाते हैं.

कैसी है यह डिवाइज?
रिमोट मैनेजमैंट सिस्टम के द्वारा बनाई गई यह डिवाइज दिखने मे एक आम मोडेम जैसी ही लगती है. इस मोडेम को घर पर लगे इंटरनेट कनेक्शन के लिए प्रयुक्त केबल वाइरिंग के साथ जोड़ दिया जाता है और इसके बाद कनेक्शन इस डिवाइज के माध्यम से रूट होता है. परंतु इसके साथ ही घर की वाइरिंग को भी बदलना पडता है. यानी कि सामान्य वाइरिंग के स्थान पर वाइबर ऑप्टिक केबल बिछाए जाते हैं और इसके लिए एक बार का शूल्क करीब 800 डॉलर का बैठता है.

परंतु उसके बाद कोई अन्य शूल्क नहीं चुकाना पड़ता और ना ही ब्राडबैंड प्लान में कोई बदलाव कराने की आवश्यकता पड़ती है. "डिलिवरी पोइंट" नामक इस तकनीक को विकसित करनी वाली टीम के सदस्यों एलान जैक्स, हैडन शोर्ट और क्रिस जोनस्टन का दावा है कि उनकी बनाई डिवाइज़ से ब्राउजिंग अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. इस डिवाइज़ की एक और विशेषता इसकी पावर बैकअप सुविधा है, जो कि इस डिवाइज़ की उपयोगिता को और भी बढाती है.

न्यूज़ीलैंड स्थित यह कम्पनी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी डिवाइज़ की मार्केटिंग कर रही है और उन्हें सिंगापुर, ताईवान और फ्रांस से ऑर्डर मिले हैं. उनका इरादा इस डिवाइज़ को जल्द से जल्द अमेरीका मे लॉंच करने का है. इसके अलावा बैंको और सरकारी संस्थानों के लिए भी यह डिवाइज़ उपयोगी साबित हो सकती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS