सबसे अधिक उम्र की जीवित व्यक्ति

माना जाता है कि ज्योर्जिया के सुदूर गाँव में रहने वाली एंटिसा क्विचावा दुनिया की सबसे अधिक उम्र की जीवित महिला हो सकती है. इनका जन्म 8 जुलाई 1880 मे हुआ था और इस लिहाज से फिलहाल इनकी उम्र 130 वर्ष है. उन्होनें कभी शिक्षा प्राप्त नहीं की. वे 85 वर्ष की उम्र तक सक्रीय थीं और चाय के बागानों में पत्तियाँ तोड़ने का काम करती थी. वे अपने 40 वर्षीय पड़पोते के साथ रहती हैं.
सबसे बुजुर्ग डॉक्टर

उनकी उम्र है 100 वर्ष. वे पिछले 60 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होनें 18000 प्रसुति करवाई है. उनको लोग प्यार से पापा डॉक कहते हैं. ये हैं डॉ. वाल्टर वॉट्सन. अमेरीका के ज्योर्जिया प्रांत के औगुस्ता में रहने वाले डॉ. वॉट्सन दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर माने जाते हैं. उनकी एक मरीज है साब्रा एलन जिनकी उम्र 77 वर्ष है. डॉ. वाट्सन ने साब्रा के घर के 17 सदस्यों की प्रसुति करवाई है.
सबसे बुजुर्ग स्काई डाईवर

स्काई डाईविंग का नाम सुनते ही पसीने छूट सकते हैं, परंतु 97 वर्षीय ज्योर्ज मोयसे को यह रोमांचक खेल बहुत पसंद है. उनकी उम्र पर ना जाएँ, क्योंकि वे अपने पोते एडवर्ड ब्रिवर जो कि 43 वर्ष के हैं, के साथ स्काईडाइविंग करते हैं. उन्होनें 10000 फूट से छलांग लगाई है और पहले 5000 फूट तक 120 मील प्रतिघंटा का दबाव सहन किया है.
सबसे बुजुर्ग विद्यार्थी

कहते हैं पढने की उम्र नहीं होती. इस बात का उदाहरण मा ज़िजियान से बेहतर भला और क्या हो सकता है? 102 वर्षीय मा ज़िजियान को दुनिया की सबसे बुजुर्ग विद्यार्थी माना जाता है. मा ज़िजियान जब छोटी थी तब उन्हें काम पर लगा दिया गया था और वे कभी शिक्षा अर्जित नहीं कर पाई थी. परंतु इससे उनके अंदर की आशा समाप्त नहीं हुई. वे हमेशा कहती थी कि उन्हें पढना है. एक विद्यालय को जब इस बारे में पता चला तो उन्होनें मा से सम्पर्क किया. अब मा ज़िजियान इस स्कूल की पहली कक्षा में पढती है.
सबसे बुजुर्ग टेबल टेनिस खिलाड़ी

99 वर्षीय डोरोथी डे लॉ इतनी फूर्ती से टेबिल टेनिस खेलती हैं कि युवा भी शर्मा जाएँ. कुछ लोग उन्हें उभरती हुई पिंग पोंग खिलाड़ी कहते हैं. चीन के होहोत में जून 2010 को आयोजित बुजुर्गों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वे सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी थी. वैसे उनके जैसे और भी बहुत लोग हैं. उस प्रतियोगिता में कुल 2000 लोगों ने भाग लिया था. जहाँ चाह वहाँ राह.
सबसे बुजुर्ग "कुँआरी" महिला

105 वर्षीय क्लारा मीडमोर के लम्बे जीवन का राज़ क्या है? स्वयं क्लारा से जब यह पूछा गया तो उनका जवाब था - सेक्स ना करना! सुश्री मीडमोर का कहना है कि जब वे 12 साल की थी तभी से उन्होनें तय कर लिया था कि वे ना तो विवाह करेंगी और ना ही किसी पुरूष से संबंध स्थापित करेंगी. उन्होनें हमेशा खुद को व्यस्त रखा. सचिव के तौर पर कार्यरत सुश्री मीडमोर अब रिटायर हैं. उन्हें कोई पछतावा नहीं कि उन्होनें विवाह नहीं किया.
सबसे बुजुर्ग गणिका
उन्हें "दादीमाँ" के नाम से जाना जाता है और अजीब बात यह है कि इस नाम से उन्हें उनके पोते पोती नहीं बल्कि उनके "ग्राहक" बुलाते हैं. ताईपेई की 82 वर्षीय इस महिला को सबसे बुजुर्ग गणिका माना जाता है. उनका असली नाम तथा उनकी असली तस्वीर उपलब्ध नहीं है. कहा जाता है कि वे देह व्यवसाय से पिछले 40 वर्षों से जुडी हुई हैं और आज भी सक्रीय हैं.

