रींछ

भले ही घर में एक सुंदर सा टेडी बीयर क्यों ना हो, रींछ एक ऐसा जानवर है जिनसे इंसान सबसे अधिक डरता है. और भय की वजह भी है - रींछ सबसे हिंसक जानवरों में से एक होता है. वह काफी मजबूत होता है और गुस्सेल भी. तो मदारी के खेल पर ना जाएँ.
भेड़िया
भेडिया और भूत प्रेत पर आधारित फिल्में तो देखी ही होगी. इंसानों ने इस जानवर पर आधारित कई रहस्य रोमांच और होरर विषय पर आधारित फिल्में बनाई है. इंसान भेडिए से डरता है.
चूहा
यह एक ऐसा नन्हा सा जानवर है जो इंसानों के लिए आम तौर पर प्रत्यक्ष रूप से खतरा उत्पन्न नहीं करता परंतु हम इस जानवर से भी डरते हैं. यहाँ तक कि इसे हाथ लगाने से पहले भी कई बार सोचते हैं. ऐसा नहीं है कि मात्र महिलाएँ ही इस जानवर से डरती है, पुरूष भी इनसे भयभीत होकर सोफे पर चढ जाते हैं.
मकड़ी
कई लोगों को मकड़ी से बहुत अधिक फोबिया होता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो मकड़ी की तस्वीर भी देख नहीं पाते हैं. मकड़ी के प्रति यह भय कैसे उत्पन्न हुआ यह तो पता नहीं परंतु जंगलों में कई प्रकार की जहरीली मकड़ियाँ पाई जाती हैं जिनसे इंसान शुरू से डरते आए हैं.
चमगादड़
पेडों पर ऊल्टे लटके चमगादड़ भय उत्पन्न करते हैं. भूतिया फिल्मों में उन्हें खलनायक की तरह दिखाया जाता है. जब बिजलियाँ चमकती है तब इन्हें भी लटकता दिखाया जाता है. वजह साफ है - इंसान चमगादड़ से भयभीत होते हैं. चमगादड़ खून पीते हैं - ऐसा कई होरर फिल्मों में सुना ही होगा.
ऊल्लु
उसी तरह से ऊल्लु भी होरर फिल्मों का एक प्रसिद्ध पात्र है. कोई भी होरर फिल्म देख लीजिए यदि रात्री का दृश्य होगा तो घूरता हुआ ऊल्लु जरूर दिखाया जाएगा.
मधुमक्खी
मधुमक्खी का शहद इंसानों को प्रिय होता है परंतु स्वयं मधुमक्खी कभी नहीं. इसके काट लेने से एलर्जी हो जाती है, दर्द उत्पन्न होता है और कभी कभी यह घातक भी सिद्ध होता है.

