यदि आप अपने ईमेल खाते का पासवर्ड भूल जाएँ तो नया पासवर्ड बनाने के लिए आपसे सुरक्षा प्रश्न पूछा जाता है. जीमेल की बात करें तो यह सवाल "Your mother's maiden name" या फिर "Your frequent flyer number" हो सकता है. लेकिन इस तरह के सुरक्षा सवाल हैकरों के लिए "कैकवॉक" होते हैं. साइबर विशेषज्ञों की राय है कि वेबमेलों द्वारा दिए जाने वाले सुरक्षा सवालों को क्रेक करना और उसके बाद पूरे अकाउंट को हैक कर लेना काफी सरल कार्य है. और इससे लाखों वेबमेल धारकों के अकाउंट की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है.
कैम्ब्रीज विश्वविद्यालय के सुरक्षा संशोधक जोसेफ बोनिउ का मानना है कि हर 80 में से 1 अकाउंट हैकरों के द्वारा क्रेक किया जा सकता है और इसके पीछे की वजह है आसान सुरक्षा सवाल का चुनाव करना. जोसेफ की सलाह है कि वेबमेल सेवा देने वाली कम्पनियों को इस तरह के आसान सुरक्षा सवालों की बजाय कठीन सुरक्षा सवाल पूछ्ने चाहिए अथवा कुछ अन्य सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल करना चाहिए.
कैसे खतरे में पड़ती है सुरक्षा?
मान लीजिए एक सुरक्षा सवाल है कि "आपकी माँ का प्रथम नाम क्या है?". आप मान सकते हैं कि यह सवाल सुरक्षित होगा, परंतु वास्तविकता यह है कि ऐसे सैंकड़ों लोग होंगे जिन्हे आपकी माँ का प्रथम नाम पता होगा और उनमें से किसी एक के लिए आपके अकाउंट को हैक करना काफी सरल होगा. "Your frequent flyer number" या फिर अमेरिका में पूछे जाने वाले "Marriage certificate number" जैसे सवाल तो और भी आसानी से क्रेक हो सकते हैं. अमेरिका में विवाह प्रमाणपत्र का नम्बर ओनलाइन उपलब्ध ही होता है और कोई भी उसे देख सकता है. वही नम्बर यदि सुरक्षा सवाल के रूप में पूछा जाए तो उसका कोई महत्व नहीं रह जाता है.
इसका उपाय:
वेबमेल सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियाँ जैसे की गूगल अब सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों को प्राथमिकता दे रही हैं. इसमें शामिल हैं अतिरिक्त ईमेल अकाउंट में पासवर्ड भेजना, पंजीकृत मोबाइल फोन पर पासवर्ड भेजना, सुरक्षा सवाल के साथ अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि जन्मतिथि पूछना इत्यादि.

