Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

.xxx डुमैन - हाँ या नहीं

Print PDF
xxxपोर्न और केवल व्यस्कों के लिए उपलब्ध वेबसाइटों को एक अलग और विशेष डुमैन प्रदान करना चाहिए या नहीं इस विषय पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. जहाँ कुछ लोग इस डुमैन के पक्ष में वहीं कई लोग और संस्थाएँ तथा कुछ सरकारें भी इस डुमैन के विपक्ष में हैं और दोनों के ही अपने अपने तर्क हैं.

आईसीएम रजिस्ट्री स्टुअर्ट लॉली - जिन्होनें इस डुमैन की परिकल्पना की थी - का कहना है कि इस डुमैन को जल्द से जल्द अमल में लाना चाहिए. इस डुमैन के पीछे कानूनी कार्रवाही करने के लिए हमें 70 लाख डॉलर खर्च करने होंगे और आईकैन (Internet Corporation for Assigned Names and Numbers) को 20 लाख डॉलर. लेकिन फिर भी आईकैन इस मामले को लेकर गम्भीरता नहीं दिखा रहा. वास्तव में इसे राजनितिक मुद्दा बना दिया गया है जो सही नहीं है.

उधर आइकैन का कहना है कि वह एक वैश्विक संस्था है और उसकी कुछ सामाजिक जिम्मेदारियाँ हैं. किसी भी नए डुमैन नाम को मंजूरी देने से पहले उसके बारे में वैश्विक राय लेनी आवश्यक है और .xxx जैसे सवेंदनशील डुमैन के लिए एक व्यापक आम सहमति होनी जरूरी है.

उल्लेखनीय है कि 2005 में आइकैन ने .xxx डुमैन को मंजूरी दे भी दी थी, परंतु दो ही वर्षों के भीतर लोगों के भारी विरोध के बाद यह मंजूरी वापस ले ली गई.

.xxx डुमैन के पक्ष में तर्क:
  • इस डुमैन की वजह से पोर्न साइटों की पहचान आसान हो जाएगी.
  • पोर्न साइटों को प्रतिबंधित करना आसान होगा.
  • अभिभावकों के लिए ऐसी साइटों को ब्लॉक करना/करवान सरल होगा.
  • इससे पोर्न व्यापार को बढावा मिलेगा और एक अलग पहचान भी.
  • सर्च इंजिन पोर्न सामग्री को फिल्टर करने में सक्षम बनेंगे.
.xxx डुमैन के पक्ष में तर्क:
  • सभी पोर्न साइटों के संचालक इस डुमैन के पक्ष में नहीं है. कई संचालकों को .com डुमैन ही चाहिए.
  • हजारों पोर्न साइटें आज ओनलाइन हैं, वे अपना डुमैन नहीं बदलेंगी.
  • इस डुमैन की वजह से बच्चों और किशोरों की पहुँच पोर्न साइटों तक और भी आसान हो जाएगी.
  • इससे ओनलाइन अराजकता कम होने की बजाय और बढ जाएगी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS