गूगल ने जीमेल की ड्रेग एंड ड्राप सुविधा को और भी बेहतर बना दिया है. पहले यह सुविधा दो तरह से काम करती थी. अब इसमें एक और फीचर जोड़ दिया गया है. अब आप अपने ईमेल मे आए अटैचमेंट को सीधे डेस्कटाप पर ड्रेग एंड ड्राप कर सकते हैं. परंतु इसके लिए आवश्यक है कि आप गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र का उपयोग कर रहे हों क्योंकि यह सुविधा इसी ब्राउजर के लिए उपलब्ध कराई गई है. क्रोम में जीमेल खोलने के बाद यदि आपके किसी ईमेल में कोई अटैचमेंट आया हो तो आप उस अटैचमेंट के आइकन पर अपना माउस कर्सर ले जाइए. आप देखेंगे कि एक टूलटिप प्रगट होगी - "Click to view OR drag to your desktop to save".
अब आपको केवल इतना करना है कि उस आइकन को पकड़ कर डेस्कटाप पर रख दें. इससे वह अटैचमेंट डेस्कटाप पर सुरक्षित हो जाएगा. यदि छोटी फाइल है तो यह काम तुरंत ही हो जाएगा परंतु यदि बड़ी फाइल है तो आपको डाउनलोड प्रोग्रेस बार दिखाई देगी.

