माइक्रोब्लोगिंग साइट ट्विटर की लगातार बढ रही लोकप्रियता के लिए एक और चीज जो जिम्मेदार है वह यह कि ट्विटर के लिए हजारों के संख्या में अप्लिकेशनें बनी है, जो इस सेवा को और भी बेहतर बनाती है या फिर उन अप्लिकेशनों की मदद से भी "ट्विट" की जा सकती है. मोबाइल फोन से ट्विट करना भी आजकल काफी सरल हो गया है. आप एसएमएस के माध्यम से भी ट्विट कर सकते हैं. परंतु यदि आपने जीपीआरएस सेवा शुरू कर रखी है तो निम्नलिखित ट्विटर क्लाइंट का उपयोग भी कर सकते हैं. Fring

फ्रिंग एक लोकप्रिय मोबाइल अप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आप अपने स्काईप, एमएसएन, गूगल आदि सेवाओं में दर्ज मित्रों से बातचीत कर सकते हैं. इस सेवा के माध्यम से आप अपने ट्विटर मित्रों से भी सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं और ट्विट कर सकते हैं. यह सेवा वाई-फाई से जुड़ सकती है. यानी कि यदि आपने मोबाइल पर इंटरनेट सेवा ना ले रखी तो भी अपने मोबाइल और पीसी को वाईफाई से जोडकर इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं [यदि घर के पीसी पर इंटरनेट कनेक्शन हो तो].
Jtwitter
यह एक जावा अप्लिकेशन है जिसकी मदद से आप ट्विटर टाइमलाइन देख सकते हैं, दोस्तों की ट्विट पढ सकते हैं और ट्विट कर भी सकते हैं. यह सेवा अपने आप ट्विट डाउनलोड नहीं करती है. यानी कि आपका मोबाइल बिल तब तक नहीं बढता जब तक आप रीफ्रेश कर नई ट्विट डाउनलोड ना करें.
Mobio
यह भी एक उपयोगी मोबाइल ट्विटर क्लाइंट है. इस सेवा की मदद से आप ट्विट कर सकते हैं, टाइमलाइन देख सकते हैं और दोस्तों की ट्विट पढ सकते हैं. यह सेवा अधिकतर मोबाइल अप्लिकेशनों को समर्थन देती है.
TuiTwit
यह मोबाइल अप्लिकेशन नहीं है बल्कि एक मोबाइल साइट है जिसका आवरण हुबहु ट्विटर जैसा है. इस सेवा के माध्यम से आप अपने ट्विटर अकाउंट को यहीं पर देख पाते हैं. वैसे तो इसका लूक ट्विटर जैसा ही है परंतु यह कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ भी देता है, जैसे कि कौन कहाँ से ट्विट कर रहा है वह देख सकते हैं, यदि किसी ने ट्विट के साथ तस्वीर लगाई है तो वह टाइमलाइन में ही दिख जाती है आदि. परंतु इस सेवा की एक कमी भी है. यह गूगल एप्स पर आधारित है और बार बार "क्वोटा समाप्त" की एरर आती है.
स्नेपटू ट्विटर
स्नेप्टू एक शानदार मोबाइल अप्लिकेशन सेवा है. यह वास्तव में कई सारी अप्लिकेशनों का एक समूह है, जिसमें ट्विटर भी शामिल है. स्नेप्टू में आप चून सकते हैं कि आपको कौन कौन सी अप्लिकेशन चाहिए कौन सी नहीं. स्नेप्टू का ट्विटर आवरण काफी सरल और सुंदर है. परंतु स्नेप्टू आपके मोबाइल का बिल बढा सकता है. यह लोड होने में समय लेता है और काफी भारी भी है.
मोबाइल ट्विटर
यदि आप अपने मोबाइल पर ट्विटर की ही सेवा का उपयोग करना चाहे तो अपने मोबाइल ब्राउजर पर ट्विटर मोबाइल ब्राउज़ कर सकते हैं. यहाँ भी दो विकल्प उपलब्ध होते हैं. यदि आप mobile.twitter.com खोलते हैं तो मूल ट्विटर अकाउंट की लगभग सभी सुविधाओं वाला मोबाइल आवरण उपलब्ध होता है. जहाँ वे सभी सुविधाएँ प्राप्त होती है जो ट्विटर के वेब विकल्प पर उपलब्ध होती हैं. परंतु यदि आप अपने डेटा प्लान का खर्चा पढाना नहीं चाहते तो m.twitter.com पर जा सकते हैं. यह और भी हल्का विकल्प है. यहाँ आपको रीट्विट, रिप्लाय आदि की सुविधा नहीं मिलती और ना ही ट्विट करने वाले व्यक्ति की थम्बनैल तस्वीर ही दिखती है. परंतु ट्विट पढ सकते हैं और लिख भी सकते हैं.
MoTreo
यह एक अच्छी मोबाइल ट्विटर अप्लिकेशन है, परंतु यह मात्र पाम ओएस पर ही चलती है. यह अप्लिकेशन वास्तव में ट्विटर को ट्रायो के लिए ओप्टिमाइज़ करती है.

