Saturday, Feb 11th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गूगल खोलेगा “ओनलाइन सोफ्टवेर दुकान”

Print PDF
google-storeकुछ मीडिया खबरों पर यकीन करें तो गूगल जल्द ही अपनी “ओनलाइन अप्लिकेशन दुकान” खोलने जा रहा है, जहाँ पर कई सारी अप्लिकेशनें और सोफ्टवेर खरीदे जा सकेंगे. यह सभी सोफ्टवेर व्यापारिक इस्तेमाल के लिए उपयोगी होंगे.

वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार गूगल इंक. जल्द ही एक स्टोर शुरू करेगा जहाँ पर ओनलाइन बिज़नेस सोफ्टवेर खरीदे जा सकेंगे. ये सोफ्टवेर गूगल की वेब सेवाओं जैसे कि जीमेल, डॉक्स या अन्य गूगल एप्स के साथ जोड़े जा सकेंगे.

सुत्रों के अनुसार यह सभी सोफ्टवेर गूगल स्वयं तैयार नहीं कर रहा है बल्कि अन्य सोफ्टवेर डेवलपर गूगल के लिए बना रहे हैं. गूगल इन अप्लिकेशनों को बेचकर जो लाभ अर्जित करेगा उसमें से एक हिस्सा इन डेवलपरों को दिया जाएगा.

किस तरह के होंगे सोफ्टवेर?
गूगल की ओनलाइन दुकान पर जो सोफ्टवेर उपलब्ध होंगे वे व्यापारिक
कार्यकलापों के लिए उपयोगी होंगे. इनमें अतिरिक्त सुरक्षा प्रणाली, सम्पर्क पतों और ईमेल पतों का बेहतर प्रबंधन, पतों के इम्पोर्ट एक्सपोर्ट की सुविधा आदि शामिल है. इन सोफ्टवेरों को खरीदकर गूगल एप्स मे शामिल किया जा सकेगा.

इसके अलावा गूगल अपनी लोकप्रिय सेवाओं जैसे कि जीमेल, डॉक्स आदि में एक अतिरिक्त मेनु भी प्रदर्शित करेगा जहाँ पर उन अप्लिकेशनों के लिए उपलब्ध सोफ्टवेरों की सूचि होगी.

गूगल के अनुसार इस समय करीब 20 लाख व्यापारिक प्रतिष्ठान गूगल अप्लिकेशन की मुफ्त तथा सशुल्क सेवा का उपयोग कर रहे हैं. गूगल इसी बाजार से अतिरिक्त आय अर्जित करना चाह रहा है.

गूगल का मूल उद्देश्य इस क्षैत्र से माइक्रोसोफ्ट को बाहर करना है. हालाँकि यह उतना सरल नहीं है, परंतु लड़ाई की शुरूआत हो चुकी है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS