Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

माइक्रोसोफ्ट ऑफिस 2010 के 7 शानदार फीचर

Print PDF
office-2010माइक्रोसोफ्ट के लोकप्रिय ऑफिस अप्लेकेशन सोफ्टवेर के नए संस्करण 2010 का बीटा संस्करण लॉंच हो चुका है और अब मुख्य संस्करण जारी किया जाएगा. ऑफिस 2010 पहले से काफी बेहतर बनाया गया है. इसके प्रीव्यू संस्करण पर नज़र डालने से कई नई सुविधाओं का पता चलता है. उनमें से 7 प्रमुख सुविधाएँ इस प्रकार से हैं.

नया रिबन मेनु
जब माइक्रोसोफ्ट ने ऑफिस 2007 मे परम्परागत मेनु सिस्टम को हटाकर नया रिबन मेनु सिस्टम लॉंच किया था तो कई लोगों ने इसे नापसंद किया था. यह मेनु सिस्टम उपयोग में आसान था परंतु एकदम अलग था. लोगों को इस नए सिस्टम का अभ्यास करने में काफी समय लगा.

अब माइक्रोसोफ्ट ने इस रिबन मेनु में कई बदलाव किए हैं. सबसे प्रमुख बदलाव यह है कि अब प्रयोक्ता रिबन मेनु को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकता है. उसे जो बटन जहाँ चाहिए वहाँ लगा सकता है और नई टैब भी जोड़ सकता है.

रिबन मेनु पहले आउटलुक और वननोट में नहीं था. अब इन दोनों अप्लिकेशनों के साथ भी इसे जोड़ दिया गया है.

नया ऑफिस बटन
सबसे ऊपर बाईं तरफ दिखाई देने वाले ऑफिस बटन को भी सम्पादित कर नया रूप दिया गया है. यह बटन अब वननोट और आउटलुक में भी जोड़ दिया गया है. यह बटन भी अब रिबन मेनु की तरह काम करता है.

नया आउटलुक
माइक्रोसोफ्ट ने अपने आउटलुक सोफ्टवेर में काफी बदलाव किए हैं. इसमें अब रिबन मेनु जोड़ दिया गया है. इसके अलावा जो अन्य सुविधाएँ जोड़ी गई हैं उनमें प्रमुख हैं न्या इग्नोर बटन. इस बटन की सहायता से आप किसी भी थ्रेडेड संदेश को मिटा सकते हैं. इससे ना केवल वह संदेश डिलिट हो जाता है बल्कि भविष्य में उस संदेश से संबंधित किसी भी नए जवाब को आउटलुक आपके लिए 'इग्नोर" कर देता है. आउटलुक में एक "क्विक स्टेप्स" बटन जोड़ा गया है जिससे कई सारे कार्य कम से कम क्लिक में किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए आपको यदि कोई संदेश आगे अग्रेषित करना हो तो पहले फोरवर्ड बटन दबाकर और फिर ईमेल पता लिखने की बजाय क्विक स्टेप्स पर जाकर वहाँ प्रदर्शित ईपतों में से वांछित पता चुनने पर सीधे फोरवर्ड की लिंक मिल जाती है.

नया वननोट
वननोट काफी उपयोगी अप्लिकेशन है जो आपकी डायरी की तरह काम करती है. माइक्रोसोफ्ट ने अब इस अप्लिकेशन को ऑफिस 2010 के सभी संस्करणों से जोड़ दिया है. पहले यह अप्लिकेशन एंटरप्राइज और बिजनेस संस्करण में उपलब्ध नहीं थी.

वन नोट में अब रिबन मेनु जोड दिया गया है. जो अन्य नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं वह हैं साझा कार्य करना. अब आपकी डायरी के पन्ने पर कौन अन्य व्यक्ति काम कर रहा है वह आप देख पाते हैं, इसके अलावा कौन सी जानकारी किसने सम्पादित की वह भी पता चलता है.

इसके अलावा नया लिंक्ड नोट फीचर भी काफी उपयोगी है. यह सुविधा आपके द्वारा ब्राउज़ किए जा रहे वेबपन्नों या वर्ड के पन्नों या पावरपोइंट स्लाइडों की छवि को एकत्र करती रहती है. इसके बाद आप वननोट पन्ने पर जाकर जब उस पन्ने से संबंधित कड़ी पर माउस से रोलऑवर करते हैं तो आपको उस पन्ने की छवि दिख जाती है.

इसके अलावा अब गणित के चिह्न और अनुवाद टूलटिप भी उपलब्ध है.

नया ड्रेग ड्राप फीचर
ऑफिस 2010 में नया ड्रेग एंड ड्राप फीचर जोडा गया है. रिबन मेनु में 'व्यू' में जाकर "शो" सेक्शन में "नेविगेशन पेन" को चिह्नित किया जा सकता है. इसके बाद आप अपने हैडर, मुख्य बाडी तथा चित्रों आदि को ड्रेग एंड ड्राप तकनीक के माध्यम से समायोजित कर पाते हैं. यानी कि यदि आपको हैडर की तीसरी लाइन को ऊपर ले जाना है तो उसे कट कर ऊपर जाकर पेस्ट करने की बजाय सीधे ड्रेग - ड्राप कर सकते हैं.

प्रोटेक्टेड व्यू
यदि आप किसी ओनलाइन डोक्यूमेंट को खोलते हैं तो वह प्रोटेक्टेड व्यू में खुलता है यानि कि सीधे उसकी कड़ी ओनलाइन खुलती है और डोक्यूमेंट सिस्टम में संग्रहित नहीं होता. इससे आपके पीसी को सुरक्षा मिलती है. आप उस डोक्यूमेंट में बदलाव नहीं कर पाते, परंतु यदि आप संतुष्ट हों कि यह डोक्यूमेंट सुरक्षित है तो एक बटन दबाकर उसे संग्रहित कर सकते हैं और फिर सम्पादित भी

नए ग्राफिक एडिटिंग टूल

नए पावरपोइंट में अब थर्ड पार्टी इमैज एडिटिंग सोफ्टवेरों जैसे कि फोटोशोप की तर्ज पर कई नए टूल जोडे गए हैं. पावरपोइंट में ही अब इमैज एडिटिंग की जा सकती है और कई नए शानदार फिल्टर प्रदान किए जा सकते हैं.

इसके अलावा भी अन्य कई नई सुविधाएँ ऑफिस 2010 में उपलब्ध हैं जो इसे एक बार फिर अपने क्षैत्र का अग्रणी बनाती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS