Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अपने घर और ऑफिस को 'कनेक्ट" कैसे करें

Print PDF
cloud-computing2वैसे तो यह उचित नहीं कहा जा सकता है कि ऑफिस का कार्य घर पर भी जारी रहे, परंतु कभी कभी यह आवश्यक हो जाता है. कभी कभी घर के पीसी पर संग्रहित की गई फाइल को ऑफिस में या किसी अन्य स्थान पर खोलने की आवश्यकता आ पड़ती है. ऐसे में आप क्लाउड कम्प्यूटिंग की मदद ले सकते हैं.

इसके लिए जरूरी है कि आपके घर पर तथा जहाँ से आप ब्राउजिंग कर रहे हैं वहाँ पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो.

आज क्लाउड कम्प्यूटिंग के क्षैत्र में काफी प्रगति हो चुकी है. गूगल डॉक्स गूगल की एक बेहतरीन क्लाउड कम्प्यूटिंग अप्लिकेशन है. यहाँ आप अपने डोक्यूमेंट संग्रहित कर सकते हैं और नए डोक्यूमेंट बना भी सकते हैं. यहाँ वर्ड और स्प्रेडशीट जैसे लोकप्रिय अप्लिकेशन उपलब्ध हैं. इन डोक्यूमेंट को आप जब चाहे अपने लोकल पीसी पर डाउनलोड भी कर सकते हैं. गूगल डोक्स चुँकि ओनलाइन है इसलिए आप अपने डोक्यूमेंट कहीं से भी डाउनलोड या सम्पादित कर सकते हैं. गूगल डॉक्स पर आप अपने जीमेल [गूगल] खाते से लोगिन कर सकते हैं. परंतु यदि आप अपनी ऑफिस के लिए अलग से डॉक्स सेटअप करना चाहें तो गूगल एप्स का उपयोग कर सकते हैं. गूगल डॉक्स और गूगल एप्स डॉक्स का मोबाइल संस्करण भी है, इससे आप अपनी फाइलों को अपने मोबाइल फोन पर भी खोल पाते हैं और सम्पादित भी कर पाते हैं. माइक्रोसोफ्ट की ऑफिस 2010 ओनलाइन सेवा भी कुछ ऐसी ही है.

परंतु यदि आप सीधे क्लाउड कम्प्यूटिंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और अपने लोकल पीसी पर काम करने के आदि हैं तो भी आप अपनी फाइलों को आसानी से कहीं से भी ब्राउज करने लायक बना सकते हैं. इसके लिए आप कई सारे ओनलाइन बैकअप सेवाओं जैसे कि SugarSync, Carbonite या DropBox आदि का उपयोग कर सकते हैं. ये सभी सेवाएँ मुफ्त उपलब्ध हैं. इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपको यहाँ अपना खाता तैयार करना होगा. पहली बार उपयोग करते समय आपको अपना थोड़ा समय देना होगा, क्योंकि आपकी फाइलें यहाँ अपलोड होंगी. उसके बाद आपकी फाइलें स्वत: सिंक होती रहेंगी. सिंक होने का अर्थ है जैसे ही आप लोकल पीसी पर किसी फाइल में बदलाव करोगे तो वह बदलाव ओनलाइन बैकअप खाते में भी हो जाएगा.

इन सेवाओं के इस्तेमाल का एक लाभ यह है कि आप अपनी फाइलों को कभी भी और कहीं से भी डाउनलोड कर पाते हैं, भले ही आपका घर का पीसी चालू हो या नहीं. एक दूसरा लाभ यह है कि SugarSync और Carbonite का मोबाइल संस्करण भी है, इससे आप अपनी फाइलों को अपने मोबाइल डिवाइज़ पर भी खोल पाते हैं. इसके लिए आपके फोन पर जीपीआरएस सुविधा होनी चाहिए.

इसके अलावा कुछ सोफ्टवेर ऐसे भी हैं जो आपको कहीं भी बैठकर अपने रिमोट पीसी को संचालित करने की सुविधा देते हैं. उदाहरण के लिए TeamViewer और UltraVNC. इन सोफ्टवेरों की मदद से आप किसी भी पीसी पर बैठकर अपने घर के कम्प्यूटर को संचालित कर पाते हैं और फाइलें खोल पाते हैं. परंतु इसके लिए आपके घर का पीसी चालू रहना चाहिए.

एक अन्य सोफ्टवेर LogMeIn आईफोन में संग्रहित फाइलों को कहीं से भी खोलने की सुविधा भी देता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS