Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 तरीके अपने ब्लॉग को लोकप्रिय बनाने के [भाग-2]

Print PDF

blogयदि आपने ब्लॉगिंग की दुनिया में हाल ही में प्रवेश किया है और चाहते हैं कि अधिकाधिक लोग आपके विचारों को जानें तो आप इन 7 तरीकों को आजमा सकते हैं.


वैसे यह टिप्स तभी काम आती है यदि आपकी लेखनी में धार हो. यदि आप तथ्यपरक बातें लिखें और लगातार लिखते रहें. उसके बाद आप कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल अपने ब्लॉग की लोकप्रियता कुछ हद तक बढा सकते हैं. यह हमारी इस कडी का दूसरा भाग है.

अपना खुद का डुमेन खरीदें
इससे लाभ भी है और हानि भी है. परंतु हानि से अधिक लाभ है. हानि पहले देखते हैं. इसके लिए आपको सालाना एक निश्चित रकम चुकानी होगी और अपना ब्लॉग स्वयं प्रबंधित करना होगा या फिर किसी वेब विशेषज्ञ से मदद लेनी होगी. लाभ यह कि इससे आपकी छवि एक गम्भीर ब्लॉगर की बनेगी. आपके ब्लॉग पर आ रही हिट्स के बारे में आपको पूर्ण जानकारी रहेगी. आप जान पाएंगे कि आपके पाठक किस क्षैत्र से हैं और उस क्षैत्र से आधारित लेखों को लिखकर अपनी लोकप्रियता बढा सकेंगे. इस तरह आपकी छवि एक ब्लॉगर की बनेगी जो प्रोफेशनल है.

अपने यूआरएल का प्रचार करें
सबसे आसान रास्ता है अपने ईमेल के सिग्नेचर में अपने ब्लॉग पते को शामिल कर लेना. दिन भर में आप जितने लोगों को भी ईमेल करेंगे, इतना तो निश्चित होगा कि उनके पास आपके ब्लोग का पता जाएगा. उनमें से यदि 10% लोग भी आपके ब्लोग को खोलते हैं तो भी यह काफी उपयोगी साबित होगा. गूगल की पेजरैंकिंग बढेगी और ब्लोग की लोकप्रियता भी. इसके अलावा आप अपना व्यक्तिगत विजिटिंग कार्ड छपवा सकते हैं और गैर वाणिज्यिक व्यक्ति से मिलते समय उसे वितरित कर सकते हैं.

अपने व्यक्तिगत ईमेल का इस्तेमाल करें
यदि आप अपने ब्लॉग के लिए नीजि यूआरएल ले रहे हैं तो अपने लिए कस्टम ईमेल भी तैयार कर लें. कहने का अर्थ यह कि मान लीजिए आपके ब्लॉग का पता xyz.com है तो आपका ईमेल पता myname@xyz.com होना चाहिए. अच्छी बात यह है कि अब आप नीजि मेल क्लाइंट के लिए जीमेल और लाइव मेल का उपयोग कर सकते हैं. यानी कि सुविधाएँ जीमेल की होंगी पर ईमेल पता आपका खुद का होगा. जीमेल कस्टम ईमेल सिस्टम से यह सम्भव है.

सोश्यल नेटवर्किंग का इस्तेमाल करें
ट्विटर और फेसबुक पर अपनी उपस्थिति बढाएँ. इन दोनों साइटों पर अपने ब्लॉग पर प्रकाशित नई पोस्टों की जानकारी तो रखें ही, साथ ही साथ कुछ रोचक तथ्यों और ताजा समाचारों पर अपनी राय भी रखें. ट्विटर फोलोअर की संख्या बढेगी तो आपके ब्लॉग की हिट्स भी बढने की सम्भावना रहेगी.

अपने ब्लॉग को विभिन्न डायरेक्टरियों में शामिल करें
अपने ब्लॉग के पते को dmoz.org के साथ साथ अन्य सभी डायरेक्टेरियों में शामिल करना ना भूलें. हिन्दी के लिए भी आजकल कई डायरेक्टरियाँ मौजूद है, जिनकी जानकारी गूगल से प्राप्त की जा सकती है. इस प्रक्रिया में काफी समय जाता है, इसलिए एक ही दिन में सारे कार्य निपटाना जरूरी नहीं है. यदि आप हर सप्ताह किन्हीं 2 या 3 डायरेक्टरियों में अपने ब्लॉग पते को शामिल करेंगे तो भी 2-3 महिने के भीतर आपकी उपस्थिति काफी बढ जाएगी.

लगातार लिखें

आपके ब्लॉग पर हिट्स आ रही है या नहीं इसकी चिंता ना करें. अपनी लेखनी पर ध्यान दें. उसी विषय पर लिखें जिस विषय पर आपकी पूरी पकड़ हो. कहीं से कॉपी कर या अनुवाद कर अपने नाम से ब्लॉग ना लिखें. यदि कहीं से कोई कथावस्तु ले रहे हैं तो इसका संदर्भ दें.

टिप्पणी दें
दूसरों के ब्लॉग को पढना और उसके बाद वहाँ टिप्पणी देना बेहद आवश्यक है. यह उसी तरह से काम करता है कि - मैं तुम्हारा लिखा पढुँ, तुम मेरा. अधिकाधिक ब्लॉगों पर टिप्पणी दीजिए परंतु सिर्फ - बहुत अच्छा, शानदार, कमाल की लेखनी... लिखने से बचें. यदि आपके पास समय नहीं है तो कम ब्लॉगों पर टिप्पनी करें, परंतु बिना पढे टिप्पणी ना करें. टिप्पणी में ऐसी बातों को शामिल करें जिससे लेखक को लगे की आपने उनकी लेखनी को महत्व दिया है और उनके ब्लॉग को ध्यान से पढा है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS