Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अपने ईपते को छवि में बदलकर स्पैमर से कैसे बचाएँ

Print PDF
txtninjaचलिए पहले तो यह जानें कि अपने ईमेल पते को अक्षरों से तस्वीर में बदलने की आवश्यकता क्या है? यदि आप अपने ईमेल पते को अपने ब्लॉग या अन्य किसी वेबपन्ने पर जहाँ तहाँ चिपका रहे हैं तो यकीन मानिए आपका इनबॉक्स अवांछित स्पाम मेलों से भर रहा होगा.

स्पाम बोट वेबपन्नों पर मौजूद ईमेल पतों का पता लगाकर अपना डेटाबेस भरते हैं और फिर उन पतों पर लगातार हमला करते हैं. तो इसका उपाय क्या? इसका सीधा सा उपाय है अपने ईमेल पते को तस्वीर में बदल देना, क्योंकि स्पाम बोट अक्षरों की पहचान तो कर सकते हैं लेकिन तस्वीर में लिखे गए अक्षरों की पहचान करने में अक्षम होते हैं.

आप यूँ तो फोटोशोप जैसे किसी सोफ्टवेर की मदद से भी इस तरह की इमेज बना सकते हैं, लेकिन कई ऐसी साइटें भी है जो आपकी मदद कर सकती है. जैसे कि यह साइट .

इस साइट का उपयोग काफी सरल है. आपको “ninjafry” लिखे हुए बॉक्स में अपना ईमेल पता लिखना होता है. उसके बाद Formatting Tools का उपयोग कर अपने चित्र के लिए अलग अलग फोंट आदि चुनना होता है और यह सब सेटिंग करने के बाद बस Ninjafry बटन पर क्लिक कर दीजिए, और आपका चित्र तैयार है.
txtninja-animation.gif
तैयार चित्र की डायरेक्ट लिंक भी मिलती है और उसे आप अपने पीसी पर संग्रहित भी कर सकते हैं. उसके बाद आप किसी भी वेबपन्ने पर लगा सकते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि यह साइट UTF8 को समर्थन देती है. यानी कि आप यहाँ यूनिकोड हिन्दी में लिखकर उसका चित्र भी बना सकते हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS