Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अपनी जानकारियों को फेसबुक के हाथ लगने से कैसे बचाएँ?

Print PDF
facebook-green-safeसोश्यल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की लोकप्रियता पिछले कुछ महिनों में काफी बढी है. यह साइट अमरीका सहित यूरोप की सबसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग साइट थी. परंतु भारत में अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय थी. आज भी गूगल की ओर्कुट भारत की सबसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग है परंतु फेसबुक और ओर्कुट की बीच की दूर अब काफी कम रह गई है.

फेसबुक लोकप्रिय है, परंतु फेसबुक की कुछ नितियों की वजह से प्रयोक्ताओं को परेशानी हो रही है. फेसबुक की डेटा शेरिंग पोलिसी की वजह से लोगों की व्यक्तिगत जानकारियाँ, उनकी स्टेटस अपडेट और तस्वीरों तक अन्य अप्लिकेशन डेवलपरों की पहुँच हो जाती है. इससे प्रयोक्ताओं की निजता खतरे में पड़ सकती है. फेसबुक ने अपने पोलिसी में जब से बदलाव किया है तब से उसे काफी विरोध का सामना करना पड़ा है. हालाँकि बाद में फेसबुक ने प्रयोक्ताओं को यह सुविधा प्रदान कर दी थी कि वे अपनी जानकारियों को गुप्त रख सके. परंतु फिर भी, फेसबुक की डिफाल्ट सेटिंग ही रखने वाले प्रयोक्ताओं की निजी जानकारियों "लोगों के लिए उपलब्ध' ही रहती है.

अधिकतर नए प्रयोक्ता प्रोफाइल सेटिंग में जाकर आवश्यक बदलाव करने के बारे में अनभिज्ञ होते हैं और इस तरह से उनके प्रोफाइल जानकारियों तक अप्लिकेशन डेवलपरों की पहुँच सर्वसुलभ होती है. अप्लिकेशन डेवलपरों के लिए किसी की भी प्रोफाइल जानकारी पढना सुलभ होता है और इसके लिए उन्हें किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं रहती. इस तरह से आप कौन है और आपको क्या पसंद है यह आप और आपके मित्रों के अलावा कई अन्य लोग भी जानने लगते हैं, वे भी जिन्हें आप यह जानकारी ना देना चाहें.

रोकथाम:
फेसबुक पर अपना अकाउंट खोलने के पश्चात प्रोफाइल सेटिंग में जाकर आवश्यक बदलाव जरूर करें. इसके अलावा आप इस अप्लिकेशन की सहायता भी ले सकते हैं. इस अप्लिकेशन की मदद से आप अपनी प्रोफाइल जानकारी को फेसबुक की बजाए एक सुरक्षित ग्रीन सेफ सर्वर पर रख सकते हैं और बाद में फेसबुक से अपनी प्रोफाइल जानकारियाँ मिटा सकते हैं. इसके बाद भी आप अपने मित्रों के साथ अपनी प्रोफाइल जानकारी साझा कर पाएंगे.

कैसे काम करती है यह अप्लिकेशन?
ग्रीन सेफ अप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए अन्य अप्लिकेशनों की ही तरह इसको भी अपने अकाउंट से जोड़ना होता है और "इम्पोर्ट योर डेटा" विकल्प चुनकर इसे अपनी प्रोफाइल जानकारी इम्पोर्ट करने का निर्देश देना होता है. इसके बाद अन्य विकल्प चुनकर आप अपने पन्ने पर एक टैब लगा सकते हैं, जिस पर लिखा होगा "माय इंफो". इस टेब पर क्लिक करने से आपकी प्रोफाइल जानकारी दिखने लगेगी - लेकिन सिर्फ आपको और आपके मित्रों को.

इसके बाद आप फेसबुक पर लौट कर अपनी प्रोफाइल पर जाकर समस्त जानकारियाँ मिटा सकते हैं. इस तरह से फेसबुक के पास आपकी जानकारियों नहीं रहती और ना ही फेसबुक अप्लिकेशन डेवलपरों के पास. लेकिन फिर भी आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल जानकारी अपने मित्रों के साथ साझा कर पाएंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS