ट्विटर और फेसबुक जैसी सोश्यल नेटवर्किंग साइटों से मुकाबला करने के लिए गूगल ने बज़ नामक सेवा शुरू की है. बज़ ट्विटर की तरह माइक्रो ब्लोगिंग की सुविधा प्रधान करती है. यह सेवा अलग से उपलब्ध नहीं है बल्कि जीमेल के साथ ही सलंग्न हो जाती है. बज़ में आप अपने ट्विटर, फ्लिकर, पिकासा, यूट्यूब आदि के खातों को भी जोड़ सकते हैं. उदाहरण के लिए यदि आप अपने ट्विटर खाते को बज़ से जोड़ देते हैं तो ट्विटर पर प्रकाशित आपके ट्विट बज़ पर भी आ जाते हैं, परंतु बज में लिखे ब्लॉग ट्विटर पर नहीं जाते.
यह सेवा उपयोगी तो है, परंतु कई प्रयोक्ताओं को शिकायत है कि इससे उनका मेलबॉक्स अनावश्यक रूप से भर रहा है. कई प्रयोक्ता तो इसे जीमेल का नया जंक फोल्डर कहते हैं. वैसे यदि आपने बज़ को जीमेल में जोड़ दिया है तो उसे 2 आसान तरीकों से बंद कर सकते हैं.
सम्पूर्ण बंद:
- जीमेल सेटिंग्स में जाएँ
- लेबल में जाएँ
- Buzz नामक लेबल को बंद [hide] कर दें.
- जीमेल सेटिंग्स में जाएँ
- फिल्टर में जाएँ
- "Create new filter" दबाएँ
- "Has the words:" में लिखें - Buzz
- Test search करें
- आपको बज़ के संदेश दिखाई देंगे
- "Next step" दबाएँ
- "Delete it" विकल्प चुनें
- "Create" बटन दबाएँ

