Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अपने मित्रों को दी गई वस्तुएँ कैसे याद रखें?

Print PDF
returnmypantsक्या कभी ऐसा हुआ है कि आपका कोई मित्र आपकी कोई किताब ले गया हो और लौटाना भूल गया हो? हो सकता है कि आप स्वयं किसी को किताब या अन्य कोई चीज देकर भूल गए हों. कभी कभार देर सवेर उधार दी गई चीजें याद आ भी जाती है, लेकिन बहुत बार दोनों पक्षों द्वारा भुला दी जाती हैं.

इसलिए यह साइट काम आ सकती है. यह छोटी सी साइट उधार दी गई या ली गई चीजों की सूचि बनाकर रखती है.

इस साइट पर जाइए, जो चीज उधार दी है उसका नाम लिखिए, वापस लेने की तारीख डालिए, अपने मित्र का ईमेल पता डालिए और उसके बाद राहत की सांस ले लीजिए.

अब यह साइट निश्चित तारीख आने पर स्वत: ही आपको और आपके मित्र को ईमेल भेज देगी. यदि आप और आपके मित्र दोनों इस साइट पर सदस्य हों तो और बेहतर है क्योंकि तब आप काफी सारी चीजों की ओनलाइन ट्रेकिंग भी कर पाएंगे.
एक बुकमार्क करने लायक साइट.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS