Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

यूट्यूब वीडियो में से मात्र ऑडियो कैसे छाँटे

Print PDF

fetchmp3कई बार ऐसा होता है कि गूगल की वीडियो शेरिंग साइट यूट्यूब पर प्रकाशित किसी वीडियो की मात्र ध्वनि हमारे काम की लगती है परंतु उसे रिकार्ड कैसे किया जाए यह समस्या भी उत्पन्न हो जाती है.

वीडियो को चलाकर उसकी ध्वनि को किसी रिकार्डिंग माध्यम से रिकार्ड करना दुरूह भरा काम हो सकता है. परंतु ऐसी स्थिति में इस वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है.

इस वेबसाइट पर जाकर आपको मात्र वांछित वीडियो का यूआरएल डालना होता है और यह साइट उस वीडियो में से ऑडियो फाइल अलग कर उसे अलग अलग फाइल फोर्मेट में संग्रहित करने के लिए उपलब्ध करा देती है.

1. य़ूट्यूब वीडियो का यूआरएल पेस्ट करें

fetch1

2. Fetch बटन दबाकर वांछित फोर्मेट चुनें

fetch2

यह बेहद उपयोगी और आसान विकल्प है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS