इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय अथवा किसी डिजिटल दस्तावेज [छवि आधारित] को पढते समय या फिर किसी कम्पनी का लोगो देखते समय यदि आपको उसमें इस्तेमाल किया गया फोंट पसंद आ जाए तो अब आप यह जान सकते हैं कि वह फोंट कौन सा है. इससे आप भी उस फोंट को डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल कर पाते हैं. इसके लिए आपको उस फोंट वाली छवि को इस साइट पर दिए गए विकल्प के माध्यम से अपलोड करना होगा. उदाहरण के लिए यदि आपको कोई लोगो पसंद आ गया है तो उस लोगो वाली छवि को इस साइट पर अपलोड करना होगा.

इसके बाद यह साइट एक स्क्रीन प्रस्तुत करती है जहाँ पर आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाती है.

उस जानकारी के आधार पर तथा छवि में मौजूद फोंट को स्कैन कर इस साइट का प्रोग्राम उसमें इस्तेमाल हुए फोंट की खोज करता है और अंत में आपके समक्ष सम्भावित फोंट की सूचि प्रकट करता है.

एक दूसरी विशेषता यह है कि आप चाहें तो केवल वे ही फोंट देख सकते हैं जो मुफ्त उपलब्ध हों. हमारे परीक्षण में इस साइट ने 70% तक सही नतीजे प्रदान किए हैं. यह एक उपयोगी साइट है, आज़मा कर देखिए.

