Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ट्विटर पर वीडियो साझा करने के 5 श्रेष्ठ विकल्प

Print PDF

ट्विटर एक ऐसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जहाँ पर आप कुछ लिख तो सकते हैं परंतु तस्वीर या वीडियो या ऑडियो फाइल अपलोड नहीं कर सकते. इसके लिए आपको कुछ थर्ड पार्टी साइटों और अप्लिकेशनों की मदद लेनी पड़ती है. जहाँ तक तस्वीर अपलोड करने का प्रश्न है, ऐसी कई साइटें हैं जो इस तरह की सुविधा देती है. परंतु वीडियो अपलोड करने के विकल्प कम हैं. उनमें से कुछ अच्छे विकल्प ये हैं -


TwitVid
twitvid

यह साइट अपेक्षाकृत नई है, परंतु इसके द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की वजह से यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस साइट पर आप वेब और ईमेल के द्वारा वीडियो अपलोड कर सकते हैं और वेबकैम से उतारे गए वीडियो भी.

इस साइट पर वीडियो अपलोड करने के लिए आपको अपने ट्विटर अकाउंट को इस साइट के साथ कनेक्ट करना होता है. उसके बाद आप 1 जीबी या 20 मिनट तक की वीडियो क्लिप अपलोड कर सकते हैं और 117 अक्षरों की ट्विट लिख सकते हैं. आपकी वीडियो ट्विट पर आए जवाब आप सीधे इस साइट पर देख सकते हैं, और यहीं से रीट्विट, रिप्लाय और लाइक भी कर सकते हैं. "लाइक" सुविधा फेसबुक में है परंतु ट्विटर में नहीं है.



Twiddeo
twiddeo

इस साइट का आवरण और उपयोग करने का तरीका कठीन और अरूचिकर लग सकता है परंतु इस साइट पर भी लगभग वही सुविधाएँ उपलब्ध है जो TwitVid में है. यहाँ भी वेब और ईमेल के माध्यम से वीडियो अपलोड किया जा सकता है और वेबकैम से कैप्चर करने का विकल्प भी उपलब्ध है.

इस साइट की ग्रिसमंकी स्क्रिप्ट फायरफोक्स प्रयोक्ताओं को सीधे ट्विटर पन्ने पर ही वीडियो देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराती है.



Twitc
twitc
यह साइट वास्तव में ऑलराउंडर की तरह है. यहाँ से आप वीडियो तो अपलोड कर ही सकते हैं साथ ही साथ तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं और यदि मात्र सादी ट्विट ही करना चाहें तो वह भी कर सकते हैं. इस साइट के माध्यम से आप ट्विट सर्च कर सकते हैं, पसंद कर सकते हैं और बहुधा पढी गई, अधिक रेटिंग वाली और रेंडम ट्विट भी पढ सकते हैं.

बहरहाल जहाँ तक वीडियो का प्रश्न है इस साइट के माध्यम से आप अपने वीडियो तो अपलोड कर ही सकते हैं साथ ही साथ यूट्यूब और अन्य वीडियो शेरिंग साइटों के वीडियो भी एम्बेड कर सकते हैं जो कि इस साइट की एक बडी सुविधा है. परंतु इस साइट के माध्यम से वीडियो ट्विट करना थोडा कठीन लग सकता है और समय खर्च कराने वाला भी. इस साइट पर आपको पंजीकरण करना पड़ेगा और वीडियो अपलोड करने से पहले अल्बम बनाने होंगे जिसमें वीडियो संग्रहित होंगे. इसके बाद आप किसी एक निश्चित अल्बम में रखे वीडियो को ट्विट कर पाएंगे.


twitLENS

twitlens
इस साइट की दो विशेषताएँ हैं. पहली तो यह कि इस साइट के माध्यम से वीडियो के साथ साथ तस्वीरें भी अपलोड की जा सकती है. और दूसरी यह कि आप इस साइट पर रखी गई तस्वीरों या वीडियो में टैगिंग कर सकते हैं वह भी ट्विटर आईडी के हिसाब से. यानी कि आप अपने मित्रों को अपने द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों में टैग कर सकते हैं (यदि वे उन तस्वीरों में हों तो). परंतु ध्यान रखें कि टैगिंग करते ही आप उस व्यक्ति को ट्विट भी कर रहे होंगे. इसलिए सावधानी रखें.


Tweetube

tweetube
इस साइट की शुरूआत यूट्यूब के वीडियो साझा करने के साथ हुई थी और धीरे धीरे इसमें सुविधाएँ जुडती गई. परन्तु आज भी इस साइट के माध्यम से या तो आप यूट्यूब के वीडियो साझा कर पाते हैं या फिर अपने वेबकैम से वीडियो कैप्चर कर पाते हैं. उसमें भी 25 सेकंड की समयसीमा है. परंतु यह साइट फिर भी प्रासंगिक है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS