Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

आपका पासवर्ड कितना सुरक्षित? जाँच और उपाय

Print PDF
password-checkक्या आप जानना चाहते हैं कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा पासवर्ड कितना सुरक्षित है? यदि हाँ, तो आप इस साइट की मदद ले सकते हैं. यह साइट आपके पासवर्ड की जाँच कर आपको बताएगी की वह सुरक्षित है या नहीं और आप ओनलाइन खतरों से सुरक्षित हैं या नहीं.

इसके लिए आपको इस साइट पर जाकर अपना पासवर्ड डालना होगा और यह साइट आपको बताएगी कि आपका पासवर्ड "कब तक" क्रेक हो सकता है.

परंतु इस साइट का उपयोग अपने अति गोपनीय पासवर्ड की जाँच करने के लिए बिल्कुल ना करें.

वैसे आप सुरक्षित पासवर्ड बनाने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दे सकते है:
  • कभी भी अपने पारिवारिक व्यक्ति के नाम पर आधारित पासवर्ड ना बनाएँ
  • किसी ऐसे अंको का उपयोग ना करें जो आपके जीवन से जुड़े हों. उदाहरण के लिए जन्मतिथि
  • पासवर्ड बनाते समय अक्षर, अंक और कैपिटल और स्माल दोनों मूलाक्षरों का उपयोग करें
  • अपने लिए अलग अलग पासवर्ड बनाएँ. उदाहरण के लिए अपने ईमेल पासवर्ड का ही इस्तेमाल बैंकिंग पासवर्ड या ट्रेडिंग अकाउंट का पासवर्ड बनाने में ना करें. दोनों अलग अलग हों यह हितावह है.
  • हो सके तो अपना पासवर्ड नियमित अंतराल के बाद बदलते रहें
  • अपने पासवर्ड को ऐसे किसी स्थान पर ना लिखें जो सर्वसुलभ हो
  • अपने पासवर्ड अपने किसी नजदीकी परिचित को बता कर रखें. यह जरूरी है. क्योंकि दुर्घटनाएँ कभी भी हो सकती है, और उसके बाद आपकी महत्वपूर्ण ओनलाइन जानकारियों तक आपके परिचित की पहुँच होनी आवश्यक हो जाती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS