फिन रुडोल्फ द्वारा बनाई गई इस साइट पर आपको उसी तरह से वीडियो ढूंढना होता है जैसे आप यूट्यूब पर ढूंढते हैं. कीवर्ड डालिए और आपके कीवर्ड से संबंधित वीडियो कवर फ्लो स्टाइल में प्रस्तुत हो जाएंगे. आप कीबॉर्ड अथवा माउस स्क्रोलर की सहायता से आगे पीछे जा पाएंगे.
तरकश विशेष
फिर जिस वीडियो को देखना हो उस पर क्लिक करिए और एक नए विंडो में वीडियो खुल जाएगा. साथ में यूट्यूब द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएँ भी होंगी. जो नहीं होंगे वे हैं प्रयोक्ता की टिप्पणियाँ और रेटिंग.
परंतु एप्पल द्वारा प्रतिस्थापित त्रिआयामी कवर फ्लो सिस्टम का मज़ा लिया जा सकता है.

