Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

3 इन 1 सेवा से बनाएँ "फ्लिकर" अनुभव और भी मजेदार

Print PDF
clipyourphotoयदि आप याहू कि फ्लिकर सेवा का उपयोग करते हैं तो यह साइट आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्रदान कर सकती हैं जो वाकई में काफी उपयोगी है.

इस साइट पर 3 इन 1 फ्लिकर यूटीलिटी उपलब्ध है. यानी कि यहाँ 3 ऐसी सेवाएँ दी गई हैं जो आपके फ्लिकर अकाउंट को और भी प्रभावी बनाती है.

पहली सेवा है bulkr. इस सेवा की मदद से आप अपने फ्लिकर अकाउंड में संग्रहित सभी तस्वीरें एक साथ डाउनलोद कर पाएंगे.  दूसरी सेवा है  framr. इस सेवा की मदद से आप अपनी फ्लिकर तस्वीरों के चारो ओर फ्रेमिंग कर पाएंगे. तीसरी सेवा है Archivr. इस सेवा की मदद से आप जान पाएंगे कि क्या कभी आपकी कोई तस्वीर फ्लिकर के मुखपृष्ठ पर आई थी?

फ्लिकर क्या है?
फ्लिकर याहू की एक सेवा है जो आपको ओनलाइन तस्वीरें संग्रहित करने की सुविधा देती है. यहाँ आप मुफ्त में तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और कुछ कीमत चुका कर अतिरिक्त जगह भी ले सकते हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS