एक अंग्रेजी समाचारपत्र के द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार बॉलीवुड कलाकार लारा दत्ता सबसे आकर्षक “बिकीनी बॉडी” है. इस सर्वे में करीब 200 पुरूषों ने मतदान किया. 32% पुरूषों ने लारा दत्ता के शरीर को बिकीनी के लिए सबसे अधिक उपयुक्त माना.
दूसरे नम्बर पर रही दीपिका पादुकोण जिन्हें 24% मत मिले. तीसरे नम्बर पर रहीं बिपाशा बसु जिन्हें 12% वोट मिले. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, करीना कपूर और मल्लिका शेरावत रहीं.
लारा दत्ता खुद को श्रेष्ठ बिकीनी बॉडी चुने जाने पर बताती हैं कि इसके लिए ब्लू नामक फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया पात्र जिम्मेदार है. उन्होनें कहा कि यह उनके लिए बडा सम्मान है.

