मशहूर गायक एकौन पहली बार मुंबई आए हैं. वे यहाँ शाहरुख खान के बुलावे पर आए हैं और उनकी फिल्म रा.1 में गाना गाने वाले हैं.
इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं. खबर है कि एकौन अपने गाने के बोल खुद ही लिख रहे हैं और संगीत भी उनका अपना है.
जबकि फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया है. एकौन का गाना अंग्रेजी के साथ साथ हिन्दी भी होगा.
एकौन ने बताया कि वे शाहरूख के फैन हैं. उन्होने कहा कि वे शाहरुख की फिल्में देख चुके हैं, और काफी उत्साहित हैं.

