Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कब आयेगी खुशखबरी ?

Print PDF
खुशखबरी तो हर कोई सुनना चाहता है अब वह चाहे एबी हों या उनके बेबी. फिल्मी गलियारे की दीवारों से कान चिपकाए रहने वाले प्रोफेशनल्स तो उम्मीद कर रहे हैं कि एबी के बेबी के घर की ओर से एक अदद बेबी की किलकारी सुनाई दे, लेकिन यह खबर है कि आती ही नहीं. एक ऐड में जब अभिषेक ऐश से कोई खुशखबरी सुनाने को कह रहे थे, तो लोगों के कान टीवी से चिपक गए थे, लेकिन सब टांय-टांय फिस्स हो गया. पापा अमिताभ ने तो शादी के वक्त ही पोते की मांग रख दी थी, लेकिन इतना वक्त गुजरने के बाद उन्होंने तो चुप्पी साध ली, लेकिन गलियारों के खबरची कहां चुप रहने वाले थे. अभिषेक पर तो वे कोई दोषारोपण कर नहीं सकते थे (कारण साफ है, एबी के बेबी हाथ-पैर चलाने में भी माहिर हैं), उन्होंने ऐश को टार्गेट कर लिया. गलियारे से निकली खबर हवा में तैर गई कि ऐश को एब्डॉमिनल टीबी है, जिसकी दवाओं की वजह से वे खुशखबरी नहीं आ पा रही.  लोग मायूस होते, इसके पहले ही इस खबर का खंडन आ गया कि इसकी वजह उनकी बीमारी नहीं... अब फिर खबरची माथे पर प्रश्नवाचक चिह्न चस्पां कर यह खोजने में लगे हैं कि फिर आखिर खुशखबरी न आने का क्या कारण है?
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS