रियालिटी शो से राहुल महाजन की पत्नी बनी डिंपी गांगुली से अब तक लोग अनजान से ही थे लेकिन अब वे बिकीनी फोटो शूट को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई है.
डिंपी एक मॉडल रह चुकी है और ग्लैडरैग्स के लिए बिकीनी में फोटो दिये थे. वैसे वे एक बंगाली फिल्म हेलो मेमसाहब में बोल्ड सीन दे चुकी हैं.डिंपी के नए नवेले पति राहुल महाजन का इस मामले में कहना है कि डिंपी ने जो किया वह उनका भूतकाल था.

