Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

600 करोड़ की संपत्ति में से नहीं लूंगी कुछ भी

Print PDF
priety-zintaअभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आज कहा कि वह फिल्मकार कमाल अमरोही की 600 करोड़ रुपये की बताई जा रही संपत्ति में से कुछ भी हिस्सा उनके पुत्र शानदार अमरोही से नहीं लेंगी. प्रीति से जब इस तरह की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''नहीं. मैं नहीं जानती कि आपको [मीडिया को] कहां से यह सब मिलता है और कैसे यह सब आप बता देते हैं.''

शानदार और उनके भाई-बहनों के बीच के संपत्ति विवाद से 35 वर्षीय अभिनेत्री का नाम तब जुड़ गया जब वह शानदार के साथ खार पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराने गईं. शानदार ने अपनी बहन रूख्सार और उनके पुत्र वसीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उसमें आरोप लगाया है कि दोनों ने पुणे स्थित महल पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में उनके शेयर धोखे से हड़प लिए. 'पाकीजा' और 'महल' जैसी क्लासिक फिल्मों के निर्देशक कमाल अमरोही की संपत्ति 600 करोड़ रुपये की बताई जाती है. शानदार, ताजदार और रूख्सार का संपत्ति से जुड़ा मुकदमा बंबई हाईकोर्ट में चल रहा है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS