Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

शाहरुख बनेंगे सुपरहीरो

Print PDF
ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के बाद अब शाहरुख़ ख़ान सुपरहीरो फ़िल्म में काम करने जा रहे हैं. फ़िल्म का नाम है ‘रा.वन’. नहीं नहीं, रावण नहीं रा.वन. इस फ़िल्म का निर्माण भी शाहरुख़ ख़ुद ही कर रहे हैं. रा.वन में शाहरुख़ जीवा नाम के सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं. ‘रा.वन’ और मणि रत्नम की आने वाली फ़िल्म ‘रावण’ के उच्चारण में तो कोई ख़ास फ़र्क दिखता. इस मुद्दे पर शाहरुख़ ख़ान कहते हैं, “हमारी फ़िल्म का नाम आरए डॉट ओ एन ई है. उस फ़िल्म का नाम रावण है. वो शायद मायथोलॉजी पर आधारित है और रा.वन सुपरहीरो फ़िल्म है. लेकिन मुझे लगता है कि इस पर कोई विवाद नहीं होगा.”

फ़िल्म के बारे शाहरुख़ कुछ ज़्यादा ना बताते हुए शाहरुख़ कहते हैं, “मैं ज़्यादा तो नहीं बता सकता. ‘कृष’ और ‘द्रोणा’ के अलावा हमने भारत में सुपरहीरो फ़िल्में नहीं देखीं है इसलिए हम धीरे-धीरे ‘रा.वन’ के बारे में आने वाले महीनों में बताते रहेंगे. ” फ़िल्म के बारे में उत्सुकता बनाए रखने के लिए शाहरुख़ उसके प्रारुप को लेकर ख़ामोश ही रहे लेकिन फिर भी किस तरह कि फ़िल्म होगी इस बारे थोड़े-बहुत संकेत ज़रुर दिए. शाहरुख़ ने कहा, “इस फ़िल्म के सुपरहीरो के पास सॉलिड इलेक्ट्रिसिटी की ताक़त है. इस कॉन्सेप्ट को आसान बनाने की कोशिश हो रही है ताकि सब सॉलिड इलेक्ट्रिसिटी की ताक़त को समझ पाएं. मूलत ये एक सुपरहीरो फ़िल्म है और हाँ, मैं इसमें उड़ भी पाऊंगा.” शाहरुख़ कहते हैं कि उनकी टीम इस फ़िल्म पर पुरज़ोर मेहनत कर रही है और उम्मीद जताई कि वो अपने मिशन में कामयाब होंगे और सुपरहीरो फ़िल्मों को भारत में सफल तरीके से चला पाएंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS