Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ऋतिक रोशन की फिल्म "काइट्स" का नाम कैसे रखा गया?

Print PDF
kitesऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म काइट्स अब 21 मई को रिलीज होगी. इस बारे में अधिकारिक घोषणा हो चुकी है.

बहरहाल इस फिल्म के नाम को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है. लोगों को यह पता नहीं है आखिर इस फिल्म का नाम अंग्रेजी में काइट्स ही क्यो रखा गया.

इस बारे में फिल्म के निर्माता राकेश रोशन का कहना है कि उन्हें यह नाम आसमान में उड़ते दो पतंगों को देखकर सूझा. उड़ते-उड़ते वो कभी एक-दूसरे के करीब आ जाते कभी दूर चले जाते.

ऐसा लगता था कि मानो उन्हें पता नहीं कि उनका भविष्य किसी ओर के हाथ में है. डोर कभी भी कट सकती है.

बस इसी आधार पर उन्होनें कहानी लिखी और नाम रखा काइट्स. काइट्स इसलिए क्योंकि यह अंग्रेजी के K शुरू होता है. राकेश रोशन की फिल्में K से ही शुरू होती हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS