Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गोल्डन केला अवार्ड्स: करीना - बवेजा सबसे खराब अभिनेता

Print PDF
हॉलीवुड की तर्ज पर अब बॉलीवुड में भी खराब फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कार दिया जा रहा है. इसी तरह का एक अवार्ड है गोल्डन केला
अवार्ड. इस वर्ष दूसरे गोल्डन केला अवॉर्ड्‍स की घोषणा की गई है.

इस बार करीना कपूर को फिल्म ‘कम्बख्‍त इश्क’ के लिए सबसे खराब अभिनेत्री घोषित किया गया है और सबसे खराब अभिनेता के लिए हरमन बावेजा को उनकी फिल्म व्हाट्स योर राशि के लिए चुना गया है.

वहीं वर्ष की सबसे घटिया फिल्म का पुरस्कार ‘कम्बख्त इश्क’ को मिला है. सबसे खराब सह-अभिनेता और सह-अभिनेत्री का पुरस्कार रणवीर शौरी और दीपिका पादुकोण को मिला. इसके अलावा ‘बस कीजिए बहुत हो गया’ पुरस्कार भी दिया गया. यह पुरस्कार मधुर भंडारकर को मिला जिनसे विनती की गई है की अब उन्हें फिल्म बनाना बंद कर देना चाहिए.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS