अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक नाइट क्लब खोलने जा रही हैं जिसका नाम ‘रॉयल्टी’ रखा गया है.शिल्पा ने यह नाम अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के नाम के आधार पर रखा है.
शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हमारा रॉयल्टी शहर का सबसे नया क्लब है. यह करीब-करीब तैयार है और हम उसके साथ व्यस्त हैं.
इस क्लब की पहली पार्टी राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटरों के साथ आयोजित की जाएगी.

