Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

समाज की सच्चाई दिखाती है लव सेक्स और धोखा

Print PDF
खोसला का घोसला और ओय लकी! लकी ओय! जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा पा चुके निर्देशक दिबाकर बनर्जी की लव, सेक्स और धोखा एक अलग तरह की फिल्म है. बनर्जी ने कहा कि फिल्म में समाज की सच्चाई नजर आएगी. इस डिजिटल फिल्म को एक छुपे हुए कैमरा से शूट किया गया है और यह कैमरा खुद एक किरदार की भूमिका में होता है. कई नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी.

बनर्जी ने कहा कि लोगों में दूसरों के यौन क्रियाकलापों को देखने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. यह समाज की सच्चाई है और फिल्म में इसे ही दिखाया गया है. एकता कपूर, शोभा कपूर और प्रिया श्रीधरन के सह-निर्देशन में बनी यह एक छोटे बजट की फिल्म है. देशभर के 350 बड़े पर्दो पर यह फिल्म प्रदर्शित होगी. बॉलीवुड की दूसरी फिल्मों की तरह इस फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन नहीं हो रहा है.  अंशुमन झा, श्रुति, राज कुमार यादव, नेहा चौहान, अमित सियाल, आर्य और हैरी टांगड़ी जैसे कलाकार लव, सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी खन्ना ने कहा, हम लव, सेक्स और धोखा का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं क्योंकि लघु फिल्मों के लिए बाहर व्यवसाय करना संभव नहीं है. हम इसके स्थान पर इसे फिल्म महोत्सवों में ले जाएंगे. फिल्म में आपस में गुथीं हुई तीन कहानियां हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS