अनुष्का शर्मा रणबीर कपूर के साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी बनाने को बहुत बेताब हैं तभी तो वो आजकल इम्तियाज़ अली के ऑफिस के चक्कर काट रही हैं. खबर है कि इम्तियाज़ इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म रॉकस्टार के लिए एक अदद हिरोइन की तलाश में हैं जो कश्मीरी लड़की की तरह दिखे और अच्छी हिंदी बोल सके.
पहले इस फिल्म में रणबीर के अपोज़िट कैटरीना के नाम पर विचार किया गया था लेकिन कैटरीना को अच्छी हिंदी नहीं आने की वजह से साईन नहीं किया गया. जल्द ही अगर इम्तियाज़ को कोई हिरोइन इस फिल्म के लिए नहीं जंची तो ये रोल अनुष्का की झोली में गिर सकता है. अब देखना ये है कि क्या अनुष्का की रणबीर के साथ काम करने की तमन्ना पूरी होती या नहीं

