Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

युवराज ने किया स्वयंवर से इंकार

Print PDF
युवराज सिंह ने टीवी पर स्वयंवर रचाने से मना कर दिया है, क्योंकि उनकी पहले से ही गर्लफ्रेंड है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर युवराज की गलर्फ्रेंड कौन है, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण...या फिर आईपीएल की टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा. जी नहीं न तो दीपिका न प्रिटी, युवी की गर्लफ्रेंड का नाम ग्रेस है. ग्रेस इससे पहले विवेक ओबेरॉय के साथ डेटिंग कर रही थी.

लेकिन अब माना जा रहा है कि ग्रेस के चलते ही युवराज ने स्वयंवर करने से इंकार कर दिया है. हांलाकि टीवी वालों ने युवी से ये तक कहा था कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को भी स्वयंवर में बुला लो, बस टीवी पर शादी कर लो. लेकिन युवराज को टीवी पर शादी का तमाशा बिल्कुल पसंद नहीं आय़ा. खबर ये भी है कि युवराज सिंह से पहले धोनी भी इस तरह टीवी पर स्वयंवर रचाने से इंकार कर चुके हैं. अब युवी की तो गर्लफ्रेंड की प्रॉब्लम है धोनी को आखिर क्या समस्या हो सकती है यह सोचने की बात है!!
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS