इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म लाहौर पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं होगी. पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी है.पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म में पाकिस्तान की नकारात्मक तस्वीर दिखाई गई है, इसलिए इस फिल्म का प्रदर्शन सम्भव नही है.
लाहौर फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में भी हुई है और इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. यह फिल्म किक बॉक्सिंग पर आधारित है.

