महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के निशाने पर अब् प्रोड्यूसर महेश भट्ट हैं. राज ने कहा कि अगर फिल्म निर्माता महेश भट्ट मेरे हाथ लग गया तो उसको मैं उसको बता दूंगा. राज ठाकरे ने यह बात मी महाराष्टाचा, महाराष्ट्र माझा नामक पाक्षिक के प्रकाशन समारोह के दौरान कही.
गौरतलब है कि महेश भट्ट द्वारा की गई जबरन वसूल की शिकायत के आधार पर ही एमएनएस के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था. मनसे के यह कार्यकर्ता फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी से 27 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. बांद्रा में चल रही फिल्म की शूटिंग के दरमियान मनसे कार्यकर्ता स्टूडियो में घुस गए थे और ये यहां पर फिल्म में काम कर रही विदेशी कलाकारों के बदले मराठी भाषी लोगों को प्राथमिकता देने की मांग करने लगे. जिसके बाद फिल्म निर्माता ने कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिया कि अभी जो फिल्म चल रहा है उसमें विदेशी ही हो सकते हैं लेकिन फिल्म में जहां जरूरत पड़ेगी हम स्थानीय लोगों को शामिल करेंगे. जिसके बाद महेश ने पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. इस बात को लेकर ठाकरे ने महेश भट्ट को धमकी दी है कि अगर महेश भट्ट मेरे हाथ लग गया तो मैं उसे बता दूंगा.

