पति सैम मेंडेस से अलग होने के बाद अभिनेत्री केट विन्सलेट अब अपने मन को हल्का करने के लिए ‘टाइटैनिक’ के अपने सहकलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो की बाँहों में सुकून तलाशने में जुटी हैं.
विन्सलेट और डिकैप्रियो की जोड़ी 1997 में टाइटैनिक से प्रसिद्धि के शिखर पर पहुँची थी, लेकिन उसके बाद इन दोनों ने दो साल पहले ही ‘रिवोल्यूशनरी रोड’ में साथ काम किया, जिसका निर्देशन मेंडेस ने किया था. लेकिन इस फिल्म का तनाव तीनों को काफी महँगा पड़ा.
इसमें विन्सलेट और डिकैप्रियो को मेंडेस की मौजूदगी में कई सैक्स दृश्यों में जान डालनी पड़ी और इसी को विन्सलेट और मेंडेस के बीच अलगाव की वजह माना जा रहा है. सात साल पुरानी शादी में दरार पड़ने के बाद अब विन्सलेट, डिकैप्रियो के करीब आ गई हैं. दो बार शादी कर चुकीं 34 वर्षीय विन्सलेट इस समय मैक्सिको में अपने दो बच्चों के साथ छुट्टियाँ बिता रही हैं.

