'प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या' के मामले पर एक फिल्म बनने वाली है. इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अजय सिन्हा है. फिल्म का नाम भी "खाप" रखा गया है.
ओम पुरी इस फ़िल्म में ऐसी ही एक खाप पंचायत के सरपंच की भूमिका में है.
ओम पुरी का इस विषय पर कहना है कि - ये एक बहुत ही चिंता का विषय है और आजकल ये बहुत चर्चा में है. लगभग हर हफ़्ते हम ऐसी ही हत्याओं के बारे में सुन रहे हैं जिसमें मासूम लोगों को मारा जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस फ़िल्म से लोगों में इस विषय के बारे में जागरूकता आएगी. मेरा पात्र एक ऐसे आदमी का है जो इज़्ज़त के लिए की गई ऐसी हत्याओं के पक्ष में है लेकिन फ़िल्म ख़त्म होने तक उसमें एक बदलाव आता है.

