मल्लिका शेरावत एक बार फिर चर्चा में है और इसकी पीछे की वजह ट्विटर पर प्रकाशित उनकी टोपलेस फोटो है. बहरहाल एक दूसरी वजह जिससे मल्लिका सुर्खियों में है वह है इंद्रकुमार की हिट फिल्म धमाल की सिक्वल में उनकी मौजूदगी.कुछ मीडिया खबरों के अनुसार मल्लिका इंद्रकुमार की इस हिट फिल्म में नजर आ सकती है. इससे पहले यह रोल विद्या बालन को दिया जाना था परंतु उन्होनें इतनी बडी फीस की मान्ग की कि निर्माता के लिए उन्हें अपनी फिल्म मे लेना असम्भव हो गया.
इसके बाद मल्लिका शेरावत से सम्पर्क किया गया और उन्होनें फिल्म के लिए हामी भर दी. बहरहाल मल्लिका की नई फिल्म हिस्स कब रिलीज होगी इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. यह फिल्म एक अरसे से बनकर तैयार है.

