आगामी कुछ महिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैजिनका नाम आपने पहले भी सुना है - धूम, गोलमाल, फूंक, डॉन, रेस...
फर्क इतना है कि जल्द ही इन फिल्मों की सिक्वल रिलीज होगी. फरहान अख्तर
डॉन-2 के साथ हाजिर होने वाले हैं तो रोहित शेट्टी गोलमाल-3 के साथ. इसके
अलावा रामू भी फूंक-3 की तैयारी कर चुके हैं. उधर अब्बास मस्तान की हिट
फिल्म रेस का अगला भाग रेस-2 भी रिलीज होना है.
एक तरह से देखा जाए तो बॉलीवुड में अब सिक्वल फिल्मों का चलन बढ रहा है.
फिल्मकार अपनी हिट फिल्मों की सिक्वल बनाकर सफलता का दोहन करना चाहते
हैं. फिल्मकार करण जौहर भी अपनी फिल्म दोस्ताना की सिक्वल ला रहे हैं.
उन्होने कहा कि यह एक व्यवसायिक निर्णय है. यदि कहीं सफलता मिलती है और
आप उसी कहानी को जारी रख सकते हैं तो उसे नई ऊर्जा के साथ दोबार पेश
क्यों नहीं किया जा सकता.
रामगोपाल वर्मा ने जौहर का समर्थन करते हैं. उन्होने पहले भी सिक्वल
फिल्में बनाई है जैसे कि 'सरकार राज' और 'फूंक 2'.
इन्हीं की तर्ज पर लगभग सभी बडे और छोटे बैनर अपनी अपनी हिट फिल्मों की
सिक्वल ला रहे हैं. ये फिल्मे है - 'हेरा फेरी 4', 'धूम 3', 'क्रिश 2'
आदि.

