जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म दबंग की मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि बडे पर्दे पर ना तो किसी भी प्रकार का अंतरंग दृश्य देंगी और ना ही बिकीनी पहनेंगी.सोनाक्षी अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं. उनके अनुसार वे अपने पिता की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला कर रही हैं. सोनाक्षी ने कहा कि - मेरे पिता राजनीति में है इसलिए मुझे कुछ जगहों पर समझौता करना होगा. उन्होने कहा कि वे ऐसी कोई फिल्म नही करेंगी जिसमें इस तरह के दृश्य हों.
दबंग के बारे में बताते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें इतनी अच्छी फिल्म के साथ ब्रैक मिलने की आशा नहीं थी. वे बहुत खुश है कि उनको अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान का साथ मिला है.
दबंग अरबाज खान की फिल्म है जो कि सलमान खान के भाई हैं. इस फिल्म में सलमान खान भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आते हैं.

