Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

मराठी फिल्मों के समर्थन में आमिर खान

Print PDF
Aamir_Khan_9अभिनेता-निर्माता-निर्देशक आमिर खान ने मराठी फिल्मों का समर्थन करते हुए कहा है कि वे भी मराठी फिल्में बनाना चाहते हैं. आमिर खान ने 3 इडियट्स फिल्म की डीवीडी लांच करते समय कहा कि मुझे मराठी फिल्में बनाने में खुशी होगी. मेरे लिए भाषा अहम नही है परंतु कहानी और पटकथा मेरे दिल को छू लेने वाली होनी चाहिए.

आमिर ने कहा कि हमारी भाषाएं हमारी संस्कृति का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं. उन्होने कहा कि वे मराठी फिल्में बनाना चाहते हैं और ऐसा करने से उन्हे खुशी होगी.

इससे पहले शाहरूख खान ने मराठी फिल्मों को मल्टीप्लेक्सों में प्राइम टाइम में दिखाने का समर्थन किया था.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS