दिप्ती नवल, कैटरीना कैफ और याना गुप्ता यदि भारतीय लगते हैं तो फिर से सोचिए. ये सभी कलाकार मूलत: भारत के नहीं हैं.बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अभी तक भारत की नागरिकता नहीं ली है. उनके पास वर्क विज़ा ही है. दूसरी तरफ दीप्ति नवल मूलत: अमेरीका की नागरिक हैं, सलमा आगा ब्रिटेन की और याना गुप्ता चेकोस्लोवाकिया की नागरिक हैं.
इन सभी ने अभी तक भारत की नागरिकता के लिए आवेदन नही किया है. कुछ विदेशी कलाकारों को यहां रहते सालों गुजर चुके है.
अमेरीकी नागरिक टूरिस्ट विज़ा पर भारत में 10 साल तक रह सकते हैं. इसलिए मूल अमेरिकी नागरिक सालों तक भारत में वैध या अवैध तरीके से काम करते रहते हैं परंतु नागरिकता नही लेते.
मुंबई के कलेक्टर ऑफिस में पिछले पांच सालों में भारतीय नागरिकता के लिए तकरीबन 150 आवेदन आ चुके हैं लेकिन इनमें से एक भी आवेदन किसी विदेशी बॉलीवुड कलाकार का नही है.

