भारतीय मूल की अभिनेत्री आर्ची पंजाबी को प्रतिष्ठित एम्मी पुरस्कार मिला है.उन्हें यह पुरस्कार नाटक श्रृंखला ‘द गुड वाइफ’ में बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है. उन्हें 62वें एम्मी पुरस्कार समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया.
आर्ची पंजाबी ने ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

