Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

फिल्मे मात्र पैसे के लिए नहीं - बिपाशा बसु

Print PDF
bipasha-basu-bodyबॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वे फिल्मे मात्र पैसे के लिए नही बल्कि अन्य वजहों से भी करना चाहती है.

उन्होने कहा कि विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए बॉलीवुड स्टारों को पैसा नहीं लेना चाहिए.

बिपाशा ने हाल ही में कश्मीर समस्या पर आधारित फिल्म लम्हा में काम किया था और अब सम्मान के नाम पर होने वाली हत्याओं पर आधारित फिल्म आक्रोश में भी वे नजर आएंगी.

बिपाशा ने कहा - "विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए पैसा नहीं लिया जाना चाहिए. जब एक मुख्य कलाकार सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म में काम करता है तो उसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पैसा नहीं लेना चाहिए."
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS