Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

पर्दे पर लौटा पारिवारिक फिल्मों का दौर

Print PDF
We-Are-Family-Hindi-Movieबडे पर्दे पर पारिवारिक फिल्मों का दौर एक बार फिर लौट आया है. उल्लेखनीय बात यह है कि इस तरह की फिल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध राजश्री फिल्मस की कोई फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो रही है परंतु अन्य निर्माता इस विषय पर फिल्में ला रहे हैं.

करण जौहर की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म आपसी रिश्तों की कहानी कहती है. यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म ‘स्टेपमॉम’ पर आधारित है और इसके लिए धर्मा प्रोडक्शन ने अधिकार भी खरीदे हैं.

वी आर फैमिली के बाद परिवार और मित्रों के जीवन के ऊपर आधारित कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज होंगी.

इन फिल्मों में प्रमुख है जोया अख्तर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गोलमाल-3, मुन्नाभाई सिरीज की अगली फिल्म, एक्शन रिप्ले, आक्रोश आदि.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS