अक्टूबर माह में छोटे पर्दे पर महानायक अमिताभ बच्चन और सलमान खान के बीच भीडंत देखने को मिल सकती है. खबर है कि इन दोनों प्रसिद्ध कलाकारों के टीवी शो लगभग एक ही समय पर प्रसारित होंगे.अमिताभ बच्चन जहाँ सोनी टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति-4’ होस्ट करेंगे तो सलमान खान उसी समय कलर्स पर ‘बिग बॉस-4’ होस्ट करेंगे. सलमान खान कभी सोनी टीवी पर दस का दम शो होस्ट किया करते थे. वे इस शो का तीसरा संस्करण भी होस्ट करने वाले थे परंतु बात बनी नहीं. इसके बाद सलमान कलर्स के बिग बॉस शो में बतौर होस्ट आने को राजी हो गए.
उधर कौन बनेगा करोड़पति स्टार प्लस का लोकप्रिय शो हुआ करता था. अब इसके अधिकार सोनी ने खरीद लिए हैं और बतौर होस्ट एक बार फिर अमिताभ बच्चन को लाया जा रहा है.
अब देखना होगा कि दर्शकों का प्यार किस शो को मिलता है.

