Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

आशुतोष राणा लौटे टीवी पर

Print PDF
ashutosh-ranaअभिनेता आशुतोष राणा एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आए हैं. वे स्टार प्लस के नए धारावाहिक ‘कली एक अग्नि परीक्षा’ में दिखाईदेंगे. वे इस शो में नकारात्मक चरित्र निभा रहे हैं.

इस धारावाहिक का प्रोमो देखने से लगता है कि इस शो की प्रेरणा बहुचर्चित रूचिका केस से ली गई है. यह शो 13 सितंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा.

आशुतोष राणा ने अपने करियर की शुरूआत टीवी से ही की थी. उनका पहला धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ था. इसके बाद उन्होने ‘फर्ज’, ‘साजिश’ और ‘कभी कभी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया और बाद में फिल्मी दुनिया की ओर चले गए.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS