हॉलीवुड में ईसा मसीह पर कई फिल्में बन चुकी है और अब भारत में भी ईसा पर एक फिल्म बनने वाली है. दक्षिण के फिल्मकार श्रीनिवास राव की कम्पनी आदित्य प्रोडक्शंस ईसा मसीह पर फिल्म बनाने जा रही है.
श्रीनिवास राव के अनुसार यह फिल्म चार भारतीय भाषाओं में बनेगी. इसके लिए कास्टिंग का कार्य जारी है. तेलुगु और मलयालम में फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका निभाएंगे. हिंदी और अंग्रेजी फिल्म के लिए कलाकारों के नाम का एलान होना बाकी है.
यह फिल्म करीब 150 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बनाई जाएगी. इस फिल्म में ईसु के बचपन के दिन दिखाए जाएंगे. फिल्म की शूटिंग इज़रायल और भारत में होनी है. श्रीनिवास राव के अनुसार यह फिल्म दुनिया भर में शांति और प्रेम का संदेश फैलाएगी.

