नीरज पाठक की फिल्म राइट या रांग एक थ्रिलर फिल्म कही जा सकती है. हालाँकि फिल्म का कुछ भाग ही सही मायनों में थ्रिलर है और बाकी का हिस्सा मसाला फिल्म जैसा है.
इस फिल्म के द्वारा सनी देओल ने वापसी की है, परंतु लगता नहीं की उनकी वापसी बॉलीवुड में छाप छोड पाएगी.
इस फिल्म की कहानी अजय (सनी देओल) की है जो एक एक ज़ाबांज अफसर है. वह अपनी पत्नी (ईशा कोप्पिकर) और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है.
लेकिन एक दिन अजय को गोली लग जाती है और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है. लकवे का शिकार अजय एक प्लान बनाता है. प्लान के अनुसार वह यह दिखाने की कोशिश करता है कि एक हादसे में उसकी मौत हुई है ताकी उसके परिवार को बीमे की रकम मिल सके.
लेकिन यहीं पर कहानी एक अलग मोड़ लेती है.
इस फिल्म में इरफान खान का अभिनय काफी अच्छा है. छायांकन भी बढिया कहा जा सकता है.
सनी देओल नहीं जमते. फिल्म में वे अनमने ढंग से अभिनय करते लगते हैं और जम नहीं पाते. फिल्म में गाने और कई दृश्य जबरदस्त डाले गए हैं.
एक बार देख सकते हैं, परंतु डीवीडी जारी होने का इंतजार करें तो बेहतर.
![]()

