राहुल महाजन ने आखिरकार अपनी जीवन संगिनी चुन ली है और वह है डिम्पी गांगुली. स्वयंवर सीज़न 2 में राहुल ने सभी मेहमानों के सामने डिंपी गांगुली को वरमाला पहनाई. विशेष बात यह रही कि अंत में शादी की सभी रस्में निभाई गई और इस तरह से राहुल महाजन ने विधिवत रूप से विवाह किया है. पहले सीज़न में राखी साँवत ने इलेश पारज़ुनवाला को वरमाला तो पहनाई थी लेकिन विवाह करने से इंकार कर दिया था.
लेकिन राहुल महाजन ने अपनी बात को पूरा करते हुए शादी करने का फैसला लिया.

